बोरीवली में भाजयुमो का गोविंदा आला रे आला...

बोरीवली में भाजयुमो का गोविंदा आला रे आला...

बोरीवली में भाजयुमो का गोविंदा आला रे आला : धूमधाम से दहिकाला का भव्य आयोजन संपन्न

_  मुंबई भाजपा अध्यक्ष एड. श्री आशीष शेलार, सांसद श्री गोपाल शेट्टी , श्री कृपाशंकर सिंह , विधायक मनीषाताई चौधरी और श्री रामकृपाल उपाध्याय की विशेष उपस्थिति


* अमित मिश्रा

      बोरीवली : भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में तथा युवा भाजपा नेता राजेश उपाध्याय के संयोजन में दहिकाला उत्सव का  शानदार आयोजन किया गया।

    बोरीवली वेस्ट के गणपत पाटिल नगर, आय.सी. कालोनी में आयोजित इस दहीहंडी के जोशीले कार्यक्रम में कई ख्यातनाम गोविंदा पथकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

       कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में मुंबई भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष एड. श्री आशीष शेलार विशेष रूप से उपस्थित थे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद श्री गोपाल शेट्टी, पूर्व गृह राज्यमंत्री श्री कृपाशंकर सिंह, श्री गणेश खनकर, पूर्व नगरसेवक श्री विद्यार्थी सिंह, श्री श्रीकांत पांडेय , हिंदी भाषी संघ के अध्यक्ष श्री रामकृपाल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद यादव , पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा, पूर्व नगरसेवक श्री जितेन्द्र पटेल, श्री ब्रह्मदेव तिवारी, श्री हरिशंकर तिवारी .....

..     महिला मोर्चा की वृषाली बागवे, एड. सूची यादव, महेश गौड़ तथा भक्ति सिंह सहित अनेक स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवम् भारी संख्या में  कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई।

    भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के इस शानदार और यादगार दहिकाला उत्सव के आयोजन में मधुर संगीत और लावणी नृत्य  जैसा मनोरंजक कार्यक्रम भी शामिल था, जिसे देखकर हजारों की संख्या में वहां उपस्थित दर्शक झूम उठे। अपने आप में यह अनूठा और सराहनीय आयोजन रहा।