महिला आधार भवन नारी शक्ति के सुपुर्द करवानेवाले सांसद श्री गोपाल शेट्टी का सैकड़ों महिलाओं ने माना आभार, किया सम्मानित ...

महिला आधार भवन नारी शक्ति के सुपुर्द करवानेवाले सांसद श्री गोपाल शेट्टी का सैकड़ों महिलाओं ने माना आभार, किया सम्मानित ...

महिला आधार भवन नारी शक्ति के सुपुर्द करवाने वाले सांसद श्री गोपाल शेट्टी का सैकड़ों महिलाओं ने माना आभार, किया सम्मानित ...

* अमित मिश्रा

        बोरीवली : महिलाओं के सबलीकरण उत्कृष्ट और सार्थक लक्ष्य के साथ कांदिवली पश्चिम का आधार भवन ' जीवन विद्या मिशन '  नामक संस्था के सुपुर्द करवाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले उत्तर मुंबई के सांसद श्री गोपाल शेट्टी का सैकड़ों महिलाओं ने आभार मानते हुए उनको सम्मानित किया है।

     जीवन विद्या मिशन नामक इस नारी हितैषी मशहूर संस्था की करीब 100 महिलाओं  और पदाधिकारियों ने सांसद श्री गोपाल शेट्टी के कार्यालय में उनसे मुलाकात कर पुष्प गुच्छ देते हुए आभार प्रकट किया है।

   इस आधार भवन का लाभ और सम्पूर्ण सहयोग भविष्य में सैकड़ों महिलाओं को मिलेगा और आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ होने में उनको मदद मिलेगी।

    आधार भवन की प्राप्ति से यह संस्था और इससे जुड़ी नारी शक्ति बेहद प्रसन्न नजर आई है। औपचारिक मुलाकात के दौरान सभी महिलाएं सांसद श्री गोपाल शेट्टी को तहे-दिल से धन्यवाद दे रहीं थीं।

    इस दौरान संस्था जीवन विद्या मिशन के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित थे । ऊन्होंने भी सांसद श्री गोपाल शेट्टी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए एक निवेदन भी दिया है।