Befva Sanam : पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का नया गाना 'पिपरा के पतवा' हुआ रिलीज

Befva Sanam : पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का नया गाना 'पिपरा के पतवा' हुआ रिलीज

Befva Sanam : पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का नया गाना 'पिपरा के पतवा' हुआ रिलीज

* भोजपुरिया रिपोर्टर

     पावर स्टार पवन सिंह और पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की रोमांटिक जोड़ी में एक रोमांटिक गाना 'पिपरा के पतवा' ऑडियंस के बीच आ गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है जो भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ का है। इस फिल्म में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की केमेस्ट्री बहुत लाजवाब है। 
   इस फ़िल्म का यह वीडियो सांग 'पिपरा के पतवा' बिग लेबल शूट किया गया है। गाने में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नजर आ रही हैं। गाने में पवन शर्ट और ब्लैक पैंट पहने दिख रहे हैं तो वहीं स्मृति सिन्हा स्काई कलर साड़ी में कयामत ढा रही हैं। 

   गाने के वीडियो में स्मृति सिन्हा कहती हैं कि 'पिपरा के पतवा जइसन डोलेला करेजवा हमरो, धरेला कलाई चुड़िया टूटेला...' तो जवाब में पवन सिंह कहते हैं कि 'जहिया से लागल बा लगनिया रनिया, हमरा मनवा के भीतर लड्डू फूटेला...' 
लिंकः

https://youtu.be/y0A-t057_FI?si=59PIwQNeLwF9bSum

   इस रोमांटिक सांग को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है जिसके गीतकार संतोष उत्पाती और संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। 

    अगर इसके ट्रेलर की बात करें तो उसमें रोमांस और इमोशन का भरपूर ड्रामा है। फिल्म में पवन का नाम प्रेम तो स्मृति का संध्या है। ट्रेलर में आपको लंदन की खूबसूरती के साथ भारतीय परंपरा को भी बखूबी दिखाया है। इसमें दर्शकों को पवन सिंह का रोमांटिक और सॉफ्ट कॉनर देखने को मिलेगा।

   जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। यह फ़िल्म जियो स्टूडियो पर मुफ्त देखी जा सकती है।