पावर स्टार पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना 'देवघर से ले ले अईहS' आते ही हुआ वायरल...

पावर स्टार पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना 'देवघर से ले ले अईहS' आते ही हुआ वायरल...

पावर स्टार पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना 'देवघर से ले ले अईहS' आते ही हुआ वायरल...


* भोजपुरिया रिपोर्टर

      हर बार की तरह एक बार फिर से पावर स्टार पवन सिंह एक और गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। पवन सिंह का ये सावन स्पेशल  गाना 'देवघर से ले ले अईहS' है, जो डीआरएस म्युजिक से रिलीज हुआ और कुछ ही देर में एक लाख से अधिक बार इस गाने को देखा जा चुका है। 
 पवन सिंह लगातार अपनी गायकी से नित नए रिकॉर्ड बनाकर भोजपुरी म्युजिक इंडस्ट्री में लंबी लकीर खींच रहे हैं। इसी कड़ी में गाना 'देवघर से ले ले अईहS'  भी शामिल है।

   बात अगर गाना 'देवघर से ले ले अईहS'  की करें तो इस गाने में पवन सिंह की सुरीली आवाज को अपने शानदार प्लेबैक से मैच किया है शिल्पी राज ने । शिल्पी भी इन दिनों भोजपुरी म्युजिक इंडस्ट्री की सुरीली आवाज की मल्लिका है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।  गाना 'देवघर से ले ले अईहS'  में भी पवन और शिल्पी की वॉइस केमेस्ट्री को देखा जा सकता है। दोनों के इस गाने पर आप खुद को बाबा भोलेनाथ की भक्ति में झूमने से नहीं रोक सकेंगे।

   गाना 'देवघर से ले ले अईहS' में एक और खास बात ये है कि इसके म्युजिक वीडियो में एक बार फिर से स्मृति सिन्हा नजर आईं, जो भोजपुरी म्युजिक लवर्स, पवन सिंह के फैंस और बाबा भोलेनाथ के भक्तों की चहेती जोड़ी है। उनका जादू इस गाने में भी साफ देखा जा सकता है। 
जहां तक बात रही इसके लिरिक्स और म्युजिक डायरेक्टर की, तो गौतम राज काला नाग ने इस गाने के लिरिक्स बनाए हैं। जबकि म्युजिक रवि राज का और निर्देशक गोल्डी जायसवाल हैं। इसके पीआरओ रंजन सिन्हा और कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन हैं।