महिला उन्नति संस्था गौतमबुद्धनगर इकाई  की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन...

महिला उन्नति संस्था गौतमबुद्धनगर इकाई  की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन...

महिला उन्नति संस्था गौतमबुद्धनगर इकाई  की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन...
_ पूजा चौहान की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति

* ग्रेटर नोएडा संवाददाता

     ग्रेटर नोएडा : महिला उन्नति संस्था जनपद गौतमबुद्धनगर इकाई  की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन  कार्तिक कुंज सोसायटी,  डी ब्लॉक , सेक्टर 44 ,नोएडा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई । 
    इस बैठक में महिलाओं और बच्चियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने  के लिए  लगातार कार्य जारी  रखने की चर्चा  हुई । 
   संस्था के संस्थापक डॉक्टर राहुल वर्मा ने पूर्व में किये कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक नियुक्ति कर संगठन का विस्तार करना है । 
   को-ऑर्डिनेटर मनोज झा ने "मिशन शक्ति अभियान" को गांव-गांव एवं घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया।
   जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने  महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए जगह जगह पर जागरूकता शिविर लगाये जाने की बात कही 
   बैठक में नोएडा महानगर अध्यक्ष कविता सिंह ने कहा कि संगठन का विस्तार कर हर कार्य  को गति दी जाएगी । 
    बैठक के दौरान दिल्ली प्रदेश की युवा समाजसेवी श्रीमती पूजा चौहान पत्नी कुलदीप चौहान को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र देकर संस्था में उनका स्वागत किया गया।

  संस्था की मीडिया प्रभारी बंदना झा के अनुसार इस बैठक में  मीना गौतम ( जिला सचिव),  गुड़िया सिंह ( जिला उपाध्यक्ष),  उमा जयसवाल (जिला उपाध्यक्ष), ज्योति सक्सेना ( उपाध्यक्ष ) एवं नोएडा देहात इकाई के अन्य पदाधिकारी तथा संस्था के सदस्य उपस्थित रहे ।