सांसद गोपाल शेट्टी ने अभिनव नगर में किया नई जल वाहिनी का उद्घाटन ...

सांसद गोपाल शेट्टी ने अभिनव नगर में किया नई जल वाहिनी का उद्घाटन ...

सांसद गोपाल शेट्टी ने अभिनव नगर में किया नई जल वाहिनी का उद्घाटन ...
_ पेय जल समस्या से निजात पाते ही खिले नागरिकों के चेहरे


* अमित मिश्रा


   बोरीवली : उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी के भगीरथ प्रयासों से ऋषी वन, अभिनव नगर, बोरीवली पूर्व में जल वाहिनी बिछाने का कार्य पूर्ण हुआ। अब इस पूरे इलाके के नागरिकों को पेय जल कमी , पानी के दबाव में कमी जैसे संकट से निजात मिल गई।

    सांसद गोपाल शेट्टी के प्रयत्नों से समुचित पेय जल सुविधा पाते ही इलाके के नागरिकों के चेहरे खिल उठे हैं।

 इस जल वाहिनी का उद्घाटन करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद गोपाल शेट्टी उपस्थित हुए। यहां सांसद श्री शेट्टी के हाथों जल वाहिनी का उद्घाटन हुआ। 

   इस अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी के साथ मागाठाणे के विधायक प्रकाश सर्वे, उत्तर मुंबई भाजपा अध्यक्ष गणेश खणकर, राज सुर्वे और वहाँ के अन्य प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।