प्रगति की दुर्गा पूजा में आजादी के अमृत महोत्सव का भी होगा दर्शन

प्रगति की दुर्गा पूजा में आजादी के अमृत महोत्सव का भी होगा दर्शन

प्रगति की दुर्गा पूजा में आजादी के अमृत महोत्सव का भी होगा दर्शन

* संवाददाता

       वसई : आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए बंगाली समाज की प्रमुख संस्था प्रगति ,  इस वर्ष बड़े ही आकर्षक तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन करने जा रही है। प्रगति द्वारा वसई पूर्व के एवरशाइन सिटी स्थित दीवान कांपलेक्स में 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है।संस्था का यह 23 वाँ वर्ष है।

     प्रगति संस्था के वाइस प्रेसिडेंट देवाशीष साहा के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव ध्यान में रखते हुए पेंटिंग, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी आदि के माध्यम से भारत की 75 उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इसके साथ ही भारत माता की रक्षा करते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले शूर वीर सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर दुग्ध क्रांति ,कृषि क्रांति, अंतरिक्ष पर विजय , 1983 में क्रिकेट का विश्व कप जीतने जैसी अनेक उपलब्धियों को भी लोगों के बीच दिखाने का प्रयास किया जाएगा।

   उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर की शाम को माता की चौकी तथा भंडारा का भव्य आयोजन किया गया है। दिन में रोज ही भंडारा जारी रहेगा।  4 अक्टूबर को कुमारी माता की पूजा का आयोजन है।

   संस्था प्रगति के प्रेसिडेंट सुब्रतो राय के अनुसार कोविड-19 के चलते पिछले वर्ष कार्यक्रम से वंचित रहना पड़ा था, परंतु इस बार हम पूरे जोश के साथ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं।