भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा ठाणे में काव्य-गोष्ठी का हुआ उत्कृष्ट आयोजन

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा ठाणे में काव्य-गोष्ठी का हुआ उत्कृष्ट आयोजन

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा ठाणे में काव्य-गोष्ठी का हुआ उत्कृष्ट आयोजन

* संवाददाता

      ठाणे : सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे की मासिक काव्य गोष्ठी मुन्ना बिष्ट कार्यालय , सिडको बस स्टैंड-ठाणे पश्चिम में सम्पन्न हुई। गोष्ठी का आयोजन एवं संयोजन संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने किया।गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं ठाणे की संस्था संगीत साहित्य मंच के संयोजक रामजीत गुप्त ने की तथा विशेष अतिथि थे संस्था कार्यकारिणी पदाधिकारी सुशील कुमार शुक्ल 'नाचीज' , गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ हास्य-व्यंग्य  कवि सुभास चतुर्वेदी ने किया।

   इस अवसर पर तिलकराज खुराना, त्रिलोचन सिंह अरोरा,अनीता रवी,डा.प्रभा शर्मा 'सागर', सदाशिव चतुर्वेदी 'मधुर', राजेश दूबे 'अल्हड़ असरदार', अमित दूबे वाचस्पति ,शारदा प्रसाद दूबे 'शरदचंद्र',मदन गोपाल गुप्त,स्वतंत्र जनसमाचार के संपादक राकेश खंकरियाल 'निर्मोही', शिवशंकर मिश्र,अश्विनी कुमार यादव तथा आर पी सिंह 'रघुवंशी' उपस्थित रहे।

   भारतीय जनभाषा प्रचार समिति के प्रचार सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि गोष्ठी का श्रीगणेश प्रभा शर्मा सागर द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ एवं समापन राष्ट्र गीत से हुआ।अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।