आर. पी. ठाकुर द्वारा लिखित ' प्रज्ञांजली काव्य कुंज' का विमोचन हुआ

आर. पी. ठाकुर द्वारा लिखित ' प्रज्ञांजली काव्य कुंज' का विमोचन हुआ

आर. पी. ठाकुर द्वारा लिखित ' प्रज्ञांजली काव्य कुंज' का विमोचन हुआ

* संवाददाता

        लखनऊ : वरिष्ठ समाजसेवी,वरिष्ठ साहित्यकार, उत्कृष्ट कलमकार एवं साहित्य के पुजारी आर.पी. ठाकुर " निकुंज "  द्वारा लिखित " प्रज्ञांजली काव्य कुंज " का विमोचन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर लखनऊ के प्रांगण प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। श्री प्रताप सिंह (पूर्व राजदूत एवं उच्चायुक्त भारत सरकार) की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि श्री रामचंद्र सिंह प्रधान (विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश) की उपस्थिति में हुए इस आयोजन के अवसर पर डॉक्टर के. एस. सुमेधा थेरो (अध्यक्ष इंडो श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट एसोसिएशन सारनाथ), पूर्व उप आचार्य डॉक्टर केदारनाथ ठाकुर, वरिष्ठ साहित्यकार हरिलाल मिलन, डॉ. गिरीश कुमार वर्मा, डॉ. सुरेश उजाला ने आर. पी. ठाकुर कृत प्रज्ञांजली काव्य कुंज पर अपने विचार रखे।

   वरिष्ठ साहित्यकार हरिलाल मिलन ने लोकार्पण हुई काव्य पुष्प की कुछ कविताएं सुनाकर उसकी अस्मिता को सभी के सम्मुख रखते हुए मंत्रमुग्ध कर दिया।

   उक्त समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। मंच का उत्कृष्ट संचालन नवाबों के शहर लखनऊ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार संजय वर्मा एवं डॉ. सुरेश उजाला ने किया। उक्त समारोह का संयोजन भानु प्रताप सिंह तथा आयोजन हिमेश ठाकुर ने किया था। सभी को आमंत्रित करने का कार्य निवेदक के रूप में चैतन्य ठाकुर ने किया।

    मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि डॉक्टर के. एन. ठाकुर ने सम्मान मूर्ति आर.पी. ठाकुर निकुंज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

   लखनऊ के वरिष्ठ साहित्यकार एवं उत्कृष्ट समाजसेवी आर. पी. ठाकुर के इस उत्कृष्ट लेखन से सबके समक्ष आई हुई ' प्रज्ञांजली काव्य कुंज ' हेतु मुंबई महानगर से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित भारत के कई राज्यों के साहित्यकारों एवं साहित्यिक संस्थाओं ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं हैं ।