समरस के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह को मिला "प्रवासी समाज रत्न पुरस्कार"

समरस के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह को मिला "प्रवासी समाज रत्न पुरस्कार"

समरस के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह को मिला "प्रवासी समाज रत्न पुरस्कार"

* संवाददाता

         मीरा रोड : बोरीवली की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चैयरमैन डॉ. किशोर सिंह को उनकी दीर्घकालीन सामाजिक सेवाओं को देखते हुए प्रवासी समाज रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया है। उनको यह पुरस्कार प्रवासी संदेश द्वारा मीरा रोड के स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस आयोजन में राष्ट्र संत देवेंद्र भाई ब्रह्मचारी, पूर्व महापौर बाबू भाई भवानजी तथा शिवसेना नेता विक्रम सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे ।

   संस्था 'समरस' के माध्यम से डॉ. किशोर सिंह पिछले 20 वर्षों से जरूरतमंद लोगों, बुजुर्गों और विद्यार्थियों की विभिन्न स्वरूपों में  मदद करते आ रहे हैं। पिछले दिनों ही उन्हें उत्तर भारतीय संघ का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है । अनेक सामाजिक संगठनों ने उन्हें पुरस्कृत किए जाने का स्वागत करते हुए बधाई दी है।