RSS नायगांव नगर दशहरा उत्सव :  98 वर्ष का हुआ भारत का सबसे अनुशासित और शक्तिशाली संघ

RSS नायगांव नगर दशहरा उत्सव :  98 वर्ष का हुआ भारत का सबसे अनुशासित और शक्तिशाली संघ

RSS नायगांव नगर दशहरा उत्सव :  98 वर्ष का हुआ भारत का सबसे अनुशासित और शक्तिशाली संघ

* संवाददाता

     नायगांव : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नायगांव नगर की तरफ से दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया । आयोजन में नायगांव नगर के सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस उत्सव की शुरुआत पथ संचलन से हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया और समाज में शक्ति और अनुशासन का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया। स्वयंसेवक अलग-अलग इमारतों से होते हुए आगे बढ़ रहे थे जहां समाज के लोगों द्वारा उनका हृदय से स्वागत किया जा रहा था। हजारों घरों के लोग पूरे उत्साह से अपने घरों और छतों से भी यह संचलन देखते हुए गर्व का अनुभव कर रहे थे।

     पथ संचलन के पश्चात सभी स्वयंसेवक सेवन  स्क्वायर स्कूल के पास संघ स्थान पर एकत्रित हुए। यहां संघ शिक्षित कुछ गणमान्य लोगों ने अपनी बात रखी और यह बताया कि किस तरह से संघ देश और समाज के हित में काम कर रहा है। आज पूरे देश को संघ से जुड़ने की जरूरत है क्योंकि भारतीय संस्कृति को बहुत ही तेजी से बिगाड़ने का काम किया जा रहा है । इसके लिए कई देश विरोधी शक्तियां काम कर रही है।  

   आपको बता दें कि सन 1925 में विजयादशमी के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गयी थी, जिस वजह से संघ हर साल विजयादशमी (दशहरा) के दिन अपना स्थापना दिवस मनाता है। महाराष्ट्र के नागपुर में डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी ने विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना की थी। संघ की उम्र आज 98 वर्ष की हो गयी है और यह भारत का सबसे अनुशासित और शक्तिशाली संगठन है।