वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जारी हुआ प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का पहला देवी गीत 'निमिया की डाढ़ मइया' 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जारी हुआ प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का पहला देवी गीत 'निमिया की डाढ़ मइया' 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जारी हुआ प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का पहला देवी गीत 'निमिया की डाढ़ मइया' 


* भोजपुरिया रिपोर्टर


   भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह के मनमोहक स्वर में गाया हुआ और भोजपुरी सेंसेशन एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाकारी से परिपूर्ण इस साल का पहला देवी गीत 'निमिया की डाढ़ मइया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया ।
   शारदीय नवरात्रि से पहले आया यह पारंपरिक देवी गीत मां दुर्गा के भक्तों सहित सभी लोगों को खूब पसंद आएगा। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि माता रानी का भव्य दरबार सजा हुआ है। माँ की विशाल प्रतिमा के समक्ष माही श्रीवास्तव माँ का महिमा मंडन करते हुए नाच और झूम रही हैं।
सुबह सुबह यह देवी गीत पूरे माहौल भक्तिमय बना देगा। मन माँ की भक्ति में डूब जाएगा।

     वीडियो में माँ की बखान करते हुए माही श्रीवास्तव कहती हैं कि 'निमिया की डाढ़ मइया लावेली असानवा कि झूली रे झूली ना, हो कि झूली रे झूली ना, मइया मोरी गावेली गितिया,  हो कि झूली रे झूली ना...'

   _लिंकः

https://youtu.be/LWLRSxiLEWU?si=Ge1VoUf1Tl6LtpNk

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत पारंपरिक देवी गीत 'निमिया की डाढ़ मइया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस देवीगीत की सिंगर प्रियंका सिंह हैं जिन्होंने अपनी आवाज से सबका मन मोह लिया है। वीडियो में माही श्रीवास्तव ने जानदार परफॉर्मेंस दिया है। इस पारंपरिक गीत को निर्मला सिंह ने अपनी लेखनी से कागज पर उतारा है और इसका मधुर संगीत दिया है संगीतकार विनीत शाह ने। म्यूजिक प्रोडक्शन एंड मिक्सिंग मास्टरिंग फोनिक स्टूडियो ने किया है। डायरेक्टर हैं आर्यन देव, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट तथा इसके  एडिटर मीत जी हैं। कीबोर्ड संतोष राय का है।  गाने के सभी राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।