सांसद गोपाल शेट्टी ने किया भारत भारती विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण

सांसद गोपाल शेट्टी ने किया भारत भारती विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण

सांसद गोपाल शेट्टी ने किया भारत भारती विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण

* अमित मिश्रा

   कांदिवली :  कांदिवली पश्चिम में शंकरपाढ़ा, शिवशंकर नगर, एसआरए गृह निर्माण संस्था (म) में स्थित भारत भारती विद्यालय जो पहले झोपडपट्टी में था अब भव्य इमारत में वह  स्थालांतरित हुआ है। इस नवीन भवन का लोकार्पण उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी ने एक विशेष समारोह में किया।

  इस अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी के साथ चारकोप के भाजपा विधायक योगश सागर , वार्ड 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव , मंडल अध्यक्ष तथा पूर्व नगरसेवक दीपक (बाळा) तावडे तथा विकासक अमृत गडा उपस्थित थे। 

  इस विद्यालय के प्रबंधक  श्यामनारायण दूबे ने लोकार्पण समारोह के उपरांत सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

  बता दें कि यह विद्यालय पहली से लेकर दसवीं तक की शिक्षा विद्यार्थियों को प्रदान करता है। इस समय प्रत्यक्ष में 750 बच्चे इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।