भारतीय जनभाषा प्रचार समिति का वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति का वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति का वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न ...

* संवाददाता

       ठाणे : साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के तत्वाधान में संस्था का 32वां वार्षिकोत्सव मुन्ना विष्ट कार्यालय, सिडको बस स्टैंड ,ठाणे (पश्चिम) में संपन्न हुआ।   आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हरजिंदर सिंह सेठी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद कुमार कुश तन्हा एवं त्रिलोचन सिंह अरोरा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

   इस समारोह का संयोजन संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने तथा आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार शिल्पा सोनटक्के एवं प्रभा शर्मा सागर ने किया था।

  उक्त समारोह में सत्कार मूर्ति के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य तिलक राज खुराना की उपस्थिति रही, जहां संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र,सम्मान पत्र, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया।

   प्रभा शर्मा सागर एवं शिल्पा सोनटक्के द्वारा सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में  सर्वप्रथम अतिथियों का सम्मान किया गया।सम्मान समारोह के बाद कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका संचालन विनय सिंह विनम्र ने किया।

   संस्था के मीडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि उपस्थित साहित्यकारों में संस्था सचिव अनिल कुमार राही, शिवशंकर मिश्र, नंदलाल क्षितिज, अवनीश कुमार दीक्षित,श्रीधर मिश्र आत्मिक, डॉ. वफा सुल्तानपुरी,शिवकुमार वर्मा कुमार, संतोष कुमार शर्मा,मनोज कुमार शर्मा, मुन्ना यादव मयंक,नामदार राही,राजेश अल्हड़ असरदार, रामजीत गुप्ता,विकास कुमार निषाद,मिनाक्षी शर्मा पंकज, सुशील शुक्ल नाचीज़, श्रीमती आभा दवे, श्रीमती अनीता रवि,निधि शुक्ला,सिंधवासिनी तिवारी, आनंद पाण्डेय केवल,रविन्द्र कुमार शर्मा दीप,सुभाष चतुर्वेदी, शिवकुमार सिंह,श्रीमती सत्यभामा सिंह,गुरु प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे।

   कवि सम्मेलन के साथ यहां काव्य प्रतियोगिता भी रखी गई थी जिसमें प्रथम पुरस्कार नंदलाल क्षितिज, द्वितीय रामकुमार वर्मा एवं तृतीय पुरस्कार राजेश अल्हड़ असरदार को दिया गया।

  अतिथि वक्तव्य के पश्चात संस्था द्वारा उपस्थित सभी कवियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में संस्था सचिव द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।