वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, एक्सक्लूसिव न्यू सीरीज़ - द जर्नी ऑफ इंडिया के साथ मना रहा है आज़ाद भारत के 75 वर्षों का जश्न ; अमिताभ बच्चन होंगे सूत्रधार !

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, एक्सक्लूसिव न्यू सीरीज़ - द जर्नी ऑफ इंडिया के साथ मना रहा है आज़ाद भारत के 75 वर्षों का जश्न ; अमिताभ बच्चन होंगे सूत्रधार !

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, एक्सक्लूसिव न्यू सीरीज़ - द जर्नी ऑफ इंडिया के साथ मना रहा है आज़ाद भारत के 75 वर्षों का जश्न ; अमिताभ बच्चन होंगे सूत्रधार !

 _ छह एपिसोड्स वाली इस सीरीज़ का प्रीमियर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिस्कवरी प्लस पर भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और फिलीपींस में वैश्विक स्तर पर होगा

 _भारत, जापान, सिंगापुर, फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, ब्राज़ील, केन्या समेत 140 से ज्यादा देशों में डिस्कवरी नेटवर्क चैनल्स पर दिखाई जाएगी यह स्पेशल सीरीज़ 

* बॉलीवुड रिपोर्टर

                भारत जहां अपनी स्वतंत्रता के 75वें साल में आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी 10 अक्टूबर को अपनी नई सीरीज़ - द जर्नी ऑफ इंडिया के साथ देश की विरासत, नई खोज और मौजूदा चमत्कारों की ऐसी समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाने जा रहा है, जिसने देश की अभूतपूर्व प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है।

      अतुल्य भारत का चेहरा एवं बॉलीवुड लेजेंड अमिताभ बच्चन इस सीरीज़ के सूत्रधार होंगे, जिसमें प्रतिष्ठित हस्तियों एवं नेताओं के योगदान से भारत की संस्कृति का ताना-बाना बुना गया है।

     अपनी तरह की इस अनूठी सीरीज़ में अलग-अलग विषयों को टटोला गया है, जो पिछले 75 वर्षों के दौरान देश की प्रगति, प्रभावों और उपलब्धियों में गहराई से झांकती है। इनमें विज्ञान और टेक्नोलॉजी में हमारी तरक्की से लेकर हमारे महत्वाकांक्षी एवं सफल अंतरिक्ष अभियान और सिनेमा की दुनिया तक, सबकुछ शामिल है, जो न सिर्फ हमारा मनोरंजन करती है बल्कि हमें प्रेरित भी करती है। देश के कोने-कोने में पल रही आस्था की रोचक कहानियों से लेकर दुनिया भर में सराही जाने वाली हमारी विविध खानपान संस्कृति तक, पिछले 75 वर्षों में भारत ने धीरे-धीरे लेकिन समान रफ्तार से कदम बढ़ाए और वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस सीरीज़ में इतिहास से ली गईं फुटेज के विशाल संग्रह के साथ-साथ जानी-मानी हस्तियों और विषय विशेषज्ञों की बातें भी शामिल की गई हैं।

             अर्जुन नोहवार, जनरल मैनेजर - साउथ एशिया, वॉर्नर ब्रदर्स. डिस्कवरी ने कहा, "जहां भारत आज़ादी के 75 वर्षों का उत्सव मना रहा है, वहीं यह यादगार नई सीरीज़ ऐसी अनोखी कहानियों को साकार करने की वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी की प्रतिबद्धता दर्शाती है, जो हमें प्रेरित करती हैं। हमें अमिताभ बच्चन जैसी दिग्गज हस्ती के साथ काम करने पर गर्व है, जहां हम देश के आचार-विचार, इसकी विविध संस्कृति और इसके लोगों का जज़्बा पेश कर रहे हैं।"

      आने वाले हफ्तों में इस सीरीज़ से जुड़ीं तमाम जानकारियां घोषित की जाएंगी।

            भारत में द जर्नी ऑफ इंडिया का प्रीमियर 10 अक्टूबर को डिस्कवरी चैनल, टीएलसी, डिस्कवरी साइंस, डिस्कवरी टर्बो और डी तमिल पर होगा।