संभाजी भिड़े के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की उत्तर मुंबई कांग्रेस के नेताओं ने की मांग

संभाजी भिड़े के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की उत्तर मुंबई कांग्रेस के नेताओं ने की मांग !
_मामला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पर कथित अपमान जनक टिप्पणी का !

* संवाददाता  

  बोरीवली : कस्तूरबा मार्ग पुलिस ठाणे में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल रामचंद्र अह्वाण को ज्ञापन देते हुए ब्लॉक क्रमांक 12, क्रमांक 13, ब्लॉक क्रमांक 14 के उत्तर मुंबई कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शिकायती पत्र देकर मांग की है।
 इस अवसर पर उत्तर मुंबई  के  वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र कुमार, पूर्व नगरसेवक विनय पाटील,मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉक्टर किशोर सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया लाल मिस्त्री, गणेश जाधव, जिला पदाधिकारियों में सोनू यादव,  संजय चौबे, आत्माराम शर्मा, अजय पांडे, दशरथ शर्मा, शांतिलाल कनौजिया, मदन रावत,  उमा मालवनकर,  रामायण चौहान, जीतू वर्मा, देवी दयाल पाल एवं तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।