भारतीय सद्विचार मंच द्वारा सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में महारुद्राभिषेक का आयोजन ...

भारतीय सद्विचार मंच द्वारा सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में महारुद्राभिषेक का आयोजन ...

भारतीय सद्विचार मंच द्वारा
सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में महारुद्राभिषेक का आयोजन ...

* संवाददाता

     पवित्र श्रावण मास में महारुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। यही कारण है कि इस माह में बड़े पैमाने पर महारुद्राभिषेक के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में दहिसर की प्रसिद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्था भारतीय सद्विचार मंच के तत्वावधान में दहिसर के सद्विचारेश्वर महादेव के भव्य मंदिर में महा रुद्राभिषेक तथा महा प्रसाद का उत्कृष्ट आयोजन किया गया।

   इस संस्था के संस्थापक डॉक्टर राधेश्याम तिवारी के मार्गदर्शन  तथा डॉक्टर शिवश्याम तिवारी के नेतृत्व में आयोजित महारुद्राभिषेक अवसर पर उत्तर मुंबई के लोकप्रिय भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी, लल्लन तिवारी, संतोष आर एन सिंह, डॉक्टर हृदय नारायण मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, उत्तर भारतीय संघ युवा शाखा के अध्यक्ष संजय सिंह, बी. डी. सिंह ( पिपासा ) , वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्रा,  कवि सुरेश मिश्रा, सूर्यकांत उपाध्याय, अनिल मिश्रा, अरविंद मिश्रा,

  डॉक्टर प्रशांत दूबे, हेमंत पांडे, महेंद्र मिश्र, अजय पांडे,  उमेंद्र मिश्रा, कमलाकांत त्रिपाठी, सतीश राममणि दूबे, रत्नाकर मिश्रा, कमलेश दूबे, गणेशप्रसाद पांडे, महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे, डॉक्टर किशोर सिंह, विनोद मिश्रा, नागेंद्र मिश्रा, अरविंद उपाध्याय, बी. पी. मिश्रा , तथा राजीव मिश्रा सहित राजनीति, व्यवसाय जगत और मीडिया जगत के अनेक दिग्गज उपस्थित हुए।

    महाप्रसाद के उपरान्त संस्था के संस्थापक डॉ. राधेश्याम तिवारी, अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी, मंत्री बीपी मिश्र तथा कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने वहां उपस्थित हुए समस्त लोगों का आभार माना।