'मुंबई कांग्रेस नोटबुक' का विमोचन संपन्न : डॉ किशोर सिंह जरूरतमंद विद्यार्थियों की कर रहे हैं मदद...

* संवाददाता

मुंबई :  राजीव गांधी भवन, मुंबई कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक  कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस चुनाव की संगठन प्रभारी श्रीमती किरण चौधरी और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा ने मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ किशोर सिंह के ' मुंबई कांग्रेस नोटबुक '  का विमोचन किया।  ये नोटबुक जरूरतमंद तथा गरीब विद्यार्थियों को मुफ्त दी जाएगी। इस अवसर पर महासचिव बृजमोहन शर्मा ,जिला अध्यक्ष हुकुमदेव राज मेहता तथा अमित शेट्टी भी नोटबुक  विमोचन में विशेष रूप से शामिल हुए ।

बता दें कि डॉ किशोर सिंह द्वारा पिछले कई वर्षों से मुंबई कांग्रेस के बैनर तले जरूरतमंद और गरीब विद्यार्थियों को मुफ्त में नोटबुक वितरित किया जा रहा है, ताकि शिक्षा ग्रहण करने में नोटबुक के लिए उन्हें अतिरिक्त खर्च जैसी परेशानी का  सामना न करना पड़े।

श्रीमती किरण चौधरी और चरण सिंह सप्रा ने डॉ. किशोर सिंह द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।