THANK YOU CM : मुंबई में हिंदी पत्रकार भवन बनाने की मांग लेकर मुख्यमंत्री से मिले वरिष्ठ पत्रकार 

THANK YOU CM : मुंबई में हिंदी पत्रकार भवन बनाने की मांग लेकर मुख्यमंत्री से मिले वरिष्ठ पत्रकार 

THANK YOU CM : मुंबई में हिंदी पत्रकार भवन बनाने की मांग लेकर मुख्यमंत्री से मिले वरिष्ठ पत्रकार ....

* अमित मिश्रा

       मुंबई :  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हिंदी पत्रकार भवन बनाने का पत्रकारों को आश्वासन दिया है। बुधवार को हिंदी दिवस पर अपने सरकारी निवास  नंदनवन में आमंत्रित मुंबई हिंदी पत्रकार संघ सहित अन्य हिंदीभाषी पत्रकारों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिंदे ने यह बात कही है।

  सभी हिंदीभाषी पत्रकारों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में हिंदी पत्रकार भवन बनाने की उनकी मांग को पूरा किया जाएगा।

   इसके पहले मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे और संयुक्त सचिव राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समक्ष मुंबई में हिंदी पत्रकार भवन भवन का मामला उठाया था। आदित्य दुबे ने कहा कि मुंबई में हिंदी भाषी पत्रकारों की तादाद बहुत बड़ी है और सभी को एक हिंदी पत्रकार भवन की कमी लगातार महसूस होती है।

     पत्रकार राजकुमार सिंह ने कहा कि मुंबई हिंदी पत्रकार संघ इस संबंध में लगातार प्रयास कर रहा है। संघ की इस मांग पर आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने कहा कि मुंबई में हिंदी पत्रकार भवन बनाया जाएगा।
* पराडकर स्मारक को लेकर भी चर्चा _
        मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे ने मुख्यमंत्री के समक्ष हिंदी पत्रकारिता के पुरोधा और दैनिक "आज" के संपादक रहे बाबूराव विष्णु पराडकर के सिंधुदुर्ग स्थित मूल गांव पराड में उनका स्मारक बनाने का मुद्दा भी उपस्थित किया। श्री दुबे ने कहा कि इसी मांग के सिलसिले में काशी पत्रकार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल भी मुंबई आ रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करने और पराड में स्मारक बनाने पर सहमति प्रकट की।

   इसका आयोजन शिवसेना कल्याण शहर प्रमुख एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर सीपी मिश्रा ने किया था। इस अवसर पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के सदस्य मनोज दुबे, सोनू श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी , इंद्रजीत सिंह,  आरबी यादव, सोमदत्त शर्मा, अश्विनी पांडे, सूर्यप्रकाश मिश्रा, अरुण उपाध्याय और जितेंद्र मिश्रा आदि पत्रकार बंधु उपस्थित थे।