कर्नाटक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने श्रीकृष्ण मंदिर और श्री मंजूनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

कर्नाटक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने श्रीकृष्ण मंदिर और श्री मंजूनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

कर्नाटक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने श्रीकृष्ण मंदिर और श्री मंजूनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

* विशेष संवाददाता

        कर्नाटक : कर्नाटक दौरे के दौरान आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भगवान श्री कृष्ण तथा भगवान श्री मंजूनाथ मंदिर में जाकर दर्शन और पूजन किया।

   सर्वप्रथम मुख्यमंत्री श्री शिंदे उडूपी के मशहूर भगवान श्री कृष्ण के मंदिर पहुंचे और वहां की दिव्य तथा भव्य मूर्ति का दर्शन कर पारंपरिक रूप से पूजन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।    

   इस अवसर पर श्री शिंदे के साथ सांसद राहुल शेवाळे, शिवसेना महाराष्ट्र राज्य समन्वयक व प्रवक्ता नरेश म्हस्के एवम् रत्नाकर शेट्टी सहित शिवसेना तथा भाजपा के स्थानीय  पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री शिंदे कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में यहां के आराध्य देवता भगवान श्री मंजूनाथ के मंदिर भी गए।  प्राकृतिक सौन्दर्य से आल्हादित और आक्षादित इस दिव्य क्षेत्र के अत्यंत पवित्र एवं शान्त वातावरण में इस मंदिर में दर्शन कर उन्होंने एक अद्वितीय आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया ।

   इस यात्रा के दौरान धर्मस्थल के प्रमुख धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े के साथ उनकी सद्भावना बैठक हुई। साथ ही उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा भी उन्होंने की।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ सांसद राहुल शेवाळे तथा भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय स्थानीय उम्मीदवार हरीश पुंजा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।