राज्यपाल ने किया पुस्तक 'हम वतन की आबरू' का लोकार्पण

राज्यपाल ने किया पुस्तक 'हम वतन की आबरू' का लोकार्पण

राज्यपाल ने किया पुस्तक 'हम वतन की आबरू' का लोकार्पण

* संवाददाता

               मुंबई :  महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने आज राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में लेखक एन.बी. सिंह नादान के गीत-ग़ज़ल संग्रह 'हम वतन की आबरू' का लोकार्पण किया।

      इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजहंस सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह ,आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, आदित्य दुबे, रोमित सिंह समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

      राज्यपाल ने एन.बी. सिंह की पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक अच्छी और प्रेरक पुस्तक है।