साहित्य सागर मंच ने प्रस्तुत किया होलिकोत्सव के रंग कविताओं के संग 

साहित्य सागर मंच ने प्रस्तुत किया होलिकोत्सव के रंग कविताओं के संग 

साहित्य सागर मंच ने प्रस्तुत किया
होलिकोत्सव के रंग कविताओं के संग 

_ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का शानदार ऑनलाइन आयोजन

* संवाददाता

      मुंबई : सामाजिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था साहित्य सागर मंच, जयपुर, राजस्थान के तत्वाधान में बुधवार दिनांक 8 मार्च 2023 को होलिकोत्सव के रंग साहित्यकारों की कविताओं के संग राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन संस्थापक डॉक्टर शिवदत्त शर्मा ने किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर की वरिष्ठ कवियत्री कुसुम सिंह अविचल ने की तथा मंच का संचालन संस्थापक डॉ. शर्मा ने किया।आमंत्रित साहित्यकारों में मुंबई से वरिष्ठ साहित्यकार छगनलाल मुथा, राजस्थान से रेणु अपराजिता, ज्ञानवती सक्सेना एवं मुंबई से राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप मुख्य रूप से उपस्थित थे।

     सभी कवियों ने विश्व नारी दिवस एवं होली के उत्सव पर आधारित काव्य पाठ से उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

  अंत में डॉक्टर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करके कवि सम्मेलन का समापन किया।