वर्षाताई गायकवाड को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने दी बधाई .....

वर्षाताई गायकवाड को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने दी बधाई .....

वर्षाताई गायकवाड को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने दी बधाई .....


* अमित मिश्रा

     बोरीवली : वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद लोकप्रिय पूर्व शिक्षा मंत्री वर्षाताई गायकवाड को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर व्याप्त है ।

     उत्तर मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार ने इस खबर के तुरंत बाद प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि वर्षा ताई गायकवाड के नेतृत्व में मुंबई कांग्रेस और भी स्ट्रांग होगी तथा आगामी चुनाव में और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम देने में सक्षम होगी। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद जोश है। कार्यकर्ताओं को लग रहा है कि उनके नेतृत्व में आगामी महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस का बेहतरीन प्रदर्शन और बेहतर रिजल्ट तय है ।
        डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने नव नियुक्त मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षाताई गायकवाड को बधाई के साथ शुभकामना संदेश दिया है।