शिवसेना के उत्तर भारतीय सेल, राजस्थानी सेल और डॉक्टर्स सेल का गठन

शिवसेना के उत्तर भारतीय सेल, राजस्थानी सेल और डॉक्टर्स सेल का गठन

शिवसेना के उत्तर भारतीय सेल, राजस्थानी सेल और डॉक्टर्स सेल का गठन हुआ ....

* संवाददाता

               भाईंदर : विधायक प्रताप सरनाईक की उपस्थिति में जिल्हाप्रमुख राजू भोईर,महिला जिला संगठक निशा ताई नार्वेकर,१४५ मीरा भाईन्दर विधानसभा संगठक विक्रम प्रताप सिंह,१४६ के विधानसभा संगठक सचिन मांजरेकर के मार्गदर्शन में बालासाहेब की शिवसेना उत्तरभारतीय सेल व राजस्थानी सेल का गठन एवं ज़िलाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों की नियुक्ति की गई।

जिसमे मुख्यरूप से उत्तरभारतीय जिला प्रमुख  के रूप में विद्याशंकर चतुर्वेदी, राजस्थानी जिला प्रमुख के रूप में कपिल परमार, महिला जिला संगठक उत्तर भारतीय गीता सिंह, 145 विधानसभा उत्तर भारतीय संगठक मानिक गुप्ता, 146 विधानसभा संगठक प्रकाश सिंह,

146 उत्तरभारतीय महिला संगठक कुसुम महेश सिंह , उत्तर भारतीय जिला उप प्रमुख योगेश सिंह, उत्तर भारतीय उप जिलाप्रमुख डी. के. मिश्रा , उत्तर भारतीय उप जिला प्रमुख राजकरन सिंह,उत्तर भारतीय उप जिला प्रमुख पत्रकार शेषमणि यादव, उत्तर भारतीय जिला सचिव रामआसरे उपाध्याय (बबलू उपाध्याय) , हिन्दी भाषी शिक्षक सेल ज़िलाध्यक्ष मनोज सिंह , शिवसेना प्रवक्ता (हिंदी भाषी) अनिल नरेंद्र उपाध्याय, उप शहर प्रमुख प्रभाग 18  रितेश सिंह,मीरा भाईंदर शहर डॉक्टर्स सेल के उपशहर प्रमुख  डॉ. मंयक सिंह.....

... मीरा भाईंदर शहर डॉक्टर्स सेल के उप शहर प्रमुख डॉ. दिनेश तिवारी, उत्तर भारतीय जिला कार्यकारिणी सदस्य रवीचन्द्र उपाध्याय , जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय शंकर मिश्रा, उप जिला प्रमुख अल्पसंख्यक सेल शकील ख़ान,उप विभाग प्रमुख प्रभाग 18  सुजीत राय,146 उत्तरभारतीय युवा सचिव विमल सिंह , 146 सह सचिव संजय मौर्य,उत्तर भारतीय कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वी राज गण्डोत्र ,146 उत्तर भारतीय महिला सचिव सुनीता शर्मा,उत्तर भारतीय प्रभाग क्र १२ के उप शहर प्रमुख  हरियान वी शुक्ला, उत्तर भारतीय प्रभाग क्र १3 के उप शहर प्रमुख श्री नितेश राय का मनोनयन पत्र विधायक प्रताप सरनाईक ने शिवसेना विधानसभा प्रमुख विक्रम प्रताप सिंह की उपस्थिति में प्रदान किया।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और वंदनीय बाला साहेब ठाकरे के विचारों को आगे ले जाने का संकल्प विधायक प्रताप सरनाईक ने दिलाया।

   दायित्वग्रहण समारोह विधायक के जनसंपर्क कार्यालय (मंगलनगर) में आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर भारतीय और राजस्थानी समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।