उप-मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़वनीस ने नागपुर विभागीय राजस्व खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2023 में की शिरकत

* संवाददाता

            नागपुर : महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़वनीस ने नागपुर क्रीड़ा संकुल में शुरू हुए नागपुर विभागीय राजस्व खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2023 में शिरकत की।

  बता दें कि इस भव्य और बृहद पैमाने पर आयोजित खेल उत्सव में 6 जिले भाग ले रहे हैं और 81 प्रकार के खेल शामिल हैं।  एथलीट के रूप में 1200 अधिकारी-कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया है।

   सार्वजनिक कार्य करते समय आने वाले तनाव को कम करने में खेल प्रतियोगिताएं किस प्रकार उपयोगी हैं, इस पर उप - मुख्यमंत्री श्री फड़वनीस ने अपने विचार व्यक्त किए।