सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने महापुरुषों की प्रतिमा की स्वयं सफाई करके समाज को दिया प्रेरक संदेश....

सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने महापुरुषों की प्रतिमा की स्वयं सफाई करके समाज को दिया प्रेरक संदेश....

  सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने महापुरुषों की प्रतिमा की स्वयं साफ-सफाई करके समाज को दिया प्रेरक संदेश....

_ सफाई कामगारों का सत्कार करते हुए स्वच्छता के लिए उनके योगदान की भी की सराहना

* अमित मिश्रा 

         कांदिवली : भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के सेवा सप्ताह के अनुपालन की कड़ी में सभी महापुरूषों के पुतलों की साफ सफाई की भाजपा द्वारा मुहिम छेड़ी गई है। इसी के अंतर्गत उत्तर मुंबई के सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने पोइसर ज़िमखाना, कांदिवली पश्चिम में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पूर्णाकृत प्रतिमा तथा श्री अटल बिहारी वाजपेई  क्रिडांगण, कांदिवली पुर्व में भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की भव्य प्रतिमा की साफ-सफाई करके समाज को एक पॉजिटिव संदेश दिया।

     इसी अवसर पर सांसद श्री शेट्टी ने  सभी सफाई कामगारों का सत्कार करते हुए स्वच्छता मुहिम में उनके  योगदान की सराहना की।

    इस कार्यक्रम में सांसद श्री गोपाल शेट्टी के साथ पोइसर ज़िमखाना के अध्यक्ष मुकेश भंडारी, पूर्व नगरसेविका प्रियंका मोरे, उत्तर मुंबई भाजपा के अध्यक्ष गणेश खणकर, दिलीप पंडित तथा किशोर शेट्टी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

      इसी क्रम में सांसद श्री शेट्टी ने श्री अटल बिहारी वाजपेई क्रीडांगण, कांदिवली पुर्व में भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा की स्वयं साफ-सफाई की ।

   इस अवसर पर सांसद श्री शेट्टी के साथ भाजपा उत्तर मुंबई के जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, राणी द्विवेदी, सभी पूर्व नगरसेविका, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।