हस्ताक्षर संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

हस्ताक्षर संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

हस्ताक्षर संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

* संवाददाता

     दहिसर (मुंबई) : साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक  संस्था  हस्ताक्षर की  मासिक काव्य गोष्ठी कोंकणी पाड़ा दहिसर (पूर्व) मुंबई में संपन्न हुई।यह काव्य गोष्ठी शील कुमार निराला के नेतृत्व एवं वरिष्ठ साहित्यकार शिवनारायण कनौजिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप श्रीनाथ शर्मा   उपस्थित थे। अमरनाथ  द्विवेदी के खूबसूरत संचालन में कवियों ने काव्य पाठ किया। उपस्थित कवियों-साहित्यकारों में कवि जवाहरलाल निर्झर , रामकुमार वर्मा , सत्य स्वरूप  निराला,अमरनाथ द्विवेदी,सूर्यकांत शुक्ला , शिवनारायण कनौजिया तथा कल्पेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  साहित्यिक संस्था हस्ताक्षर विगत कई वर्षों से मुंबई महानगर में साहित्य सेवा करती चली आ रही है।हस्ताक्षर संस्था सांताक्रुज(मुंबई) से हस्तांतरित होकर वर्तमान समय में दहिसर (पूर्व) मुंबई में दूसरे शनिवार को चलाई जा रही है। संस्था नवोदित कवियों को मंच प्रदान करती है । काव्य गोष्ठी के अन्त में शील कुमार निराला ने सभी  के प्रति आभार व्यक्त किया।