Bharat Ratna स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर काँग्रेस नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धाजंलि

Bharat Ratna स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर काँग्रेस नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धाजंलि

Bharat Ratna स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर काँग्रेस नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धाजंलि

* अमित मिश्रा

     बोरीवली : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उत्तर मुम्बई के अनेक  कॉंग्रेस नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
      वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता और मुम्बई काँग्रेस के उपाध्यक्ष भूषण पाटिल ने इस अवसर पर स्व. राजीव गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश में संचार क्रांति के अग्रदूत तथा पंचायती राज के जनक थे। आज ही के दिन राजीव गांधी शहीद हुए थे, अंतः इस दिन को पूरा देश सद्भावना दिवस के रूप में मनाता है। अपने कम समय में ही देश को उन्होंने अनेक उपलब्धियां दीं थीं, इन उपलब्धियों की बदौलत ही आज भारत दुनिया के विकसित देशों की बराबरी में खड़ा है। कृतज्ञ राष्ट्र उनके किए गए कार्यों को स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।
    स्व. राजीव गांधी को श्रद्धाजंलि देने वाले प्रमुख नेता हैं भूषण पाटिल, पूर्व नगरसेवक विनय पाटिल, कुमार खिल्लारे , सदाभाई चव्हाण, एड. आर.पी. पांडे, अभय चौबे, प्रवीण शाह, राजेश निर्मल, कमलेश शेट्टी, बी.डी. सिंह, प्रगति राणे, विनोद शर्मा, विकी व्यास, अजय पांडे तथा संजय चौबे।