DHOOM MACHA LE - DAY 5 : बीएमबी के गरबा महोत्सव में पहुंचे मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, चरणजीत सिंह सप्रा और ट्रेज़रर भूषण पाटिल

DHOOM MACHA LE - DAY 5 : बीएमबी के गरबा महोत्सव में पहुंचे मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, चरणजीत सिंह सप्रा और ट्रेज़रर भूषण पाटिल

DHOOM MACHA LE - DAY 5 : बीएमबी के गरबा महोत्सव में पहुंचे मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, चरणजीत सिंह सप्रा और ट्रेज़रर भूषण पाटिल

* अमित मिश्रा
      कांदिवली :  बीएमबी यानि बोरीवली मेडिकल बरदरहुड द्वारा आयोजित शानदार गरबा महोत्सव धूम मचा ले 2022 उत्तर मुंबई का सबसे बड़ा इन डोर गरबा आयोजन है। जिसकी ख्याति ना सिर्फ कांदिवली या बोरीवली बल्कि सम्पूर्ण उत्तर मुंबई में फैल चुकी है। 

   कांदिवली के रघुलीला मॉल स्थित जैस्मीन बैंक्वेट हॉल में हो रहे भव्य गरबा आयोजन में ना सिर्फ उत्तर मुंबई बल्कि शहर भर के एक से एक दिग्गज इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

 गरबा किंग के नाम से मशहूर राजेंद्र गढ़वी और उनकी शानदार टीम के जानदार आवाज के धनी सिंगर चेतन राणा.....

   ....अपनी खनकती आवाज से श्रोताओं के दिलो-दिमाग पर छाकर उन्हें गरबा खेलने को मजबूर कर देनेवाली बेहतरीन सिंगर हेमांगिनी झवेरी.....

 .....और सुरों की मल्लिका कही जानेवाली सबकी आल टाइम फेवरेट सिंगर हेतल सोढ़ा शाह जैसे देश भर में प्रख्यात सिंगर्स अपने फन और हुनर से इस आयोजन  में चार चांद लगा रहे हैं। प्रशांत राव का उत्कृष्ट संचालन गरबा महोत्सव को अतिरिक्त ऊर्जा दे रहा है।

   इस गरबा महोत्सव के पांचवे दिन के आयोजन में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप, कार्याध्यक्ष चरणजीत सिंह सप्रा, ट्रेज़रर भूषण पाटिल , कालू बुधेलिया, पूर्व नगरसेविका बीना शाह , मनोज नायर , कमलेश सेठी , तारक मेहता का उल्टा चश्मा के धर्मेश मेहता तथा मोनिका बाजोरिया सहित एक से बढ़कर एक दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

     I Support Organ Donation थीम पर आयोजित इस गरबा महोत्सव का दिनोंदिन क्रेज लोगों में बढ़ता चला जा रहा है।

     इस गरबा महोत्सव में आने वालों को ऑर्गन डोनेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उनसे ऑर्गन डोनेशन के लिए फॉर्म भी भरवाया जा रहा है ताकि उनके बाद भी उनके शरीर का अवयव किसी जरूरतमंद की नई जिंदगी दे सके।

  B गरबा महोत्सव के चीफ गेस्ट और मुंबई कांग्रेस के प्रेसिडेंट भाई जगताप ने इस सोश्यल काज़ के लिए आयोजित गरबा महोत्सव की खूब प्रशंसा की है । उन्होंने इस शानदार गरबा महोत्सव के आयोजकों क्रमशः डॉक्टर राजेश पांचाल, डॉक्टर नरेंद्र कुमार , डॉक्टर निमेष पी. मेहता और उनकी संपूर्ण टीम को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

  इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीएमबी प्रेसिडेंट डॉक्टर राजेश पांचाल, प्रॉजेक्ट को ऑडीनेटर डॉक्टर नरेंद्र कुमार और डॉक्टर निमेष पी. मेहता , डॉक्टर जिग्नेश मेहता, डॉक्टर आशीष मोदी, डॉक्टर परेश मेहता, डॉक्टर गणेश शेणाय, डॉक्टर प्रतीक जरीवाला , डॉक्टर गुरुराज मोहरिर्र, डॉक्टर अल्पा मेहता, डॉक्टर तेजल पांचाल, डॉक्टर मिनल पांचाल , डॉक्टर जीनल मेहता तथा अन्य डॉक्टर मेंबर्स ने प्रशंसनीय योगदान उल्लेखनीय है।

     बता दें कि इस गरबा महोत्सव में हर गरबा खिलाड़ी तथा हर गेस्ट और प्राइज विनर को गिफ्ट पार्टनर TMC masala  कंपनी एक शानदार गिफ्ट हैम्पर मुफ्त दे रही है ।

     इस बेमिसाल गरबा महोत्सव का मीडिया पार्टनर है आप सभी का चहीता वेब न्यूज ..

  pen-n-lens.in

logo