अंतर्राष्ट्रीय पटल से हुआ शारदीय नवरात्र पर देवी जागरण 

अंतर्राष्ट्रीय पटल से हुआ शारदीय नवरात्र पर देवी जागरण 

अंतर्राष्ट्रीय पटल से हुआ शारदीय नवरात्र पर देवी जागरण 

* संवाददाता

           मुंबई :  साहित्यिक एवं सांस्कृतिक अंतरराष्ट्रीय संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट दोहा कतर के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर बैजनाथ शर्मा मिंटू एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा अफसाना सैयद के मार्गदर्शन में एवं मुंबई इकाई अध्यक्ष कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप के आयोजन एवं संचालन में शारदीय नवरात्र की शुभ घड़ी पर गुरुवार दिनांक 29 सितंबर 2022 को जूम ऐप द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देवी जागरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर से वरिष्ठ साहित्यकार विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ने की तथा अतिथि के रूप में हेमलता मिश्र मानवी एवं शीला वर्मा मीरा उपस्थित थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में कवियत्रियों में सीमा पांडे मिस्र, सत्यवती मौर्य, शोभा स्वप्निल,प्रिया पाण्डेय,खुशबू बरनवाल सीपी, सत्यभामा सिंह, आरती आचार्य,इंदु भोला मिस्र मुख्य रूप से उपस्थित थीं। सभी ने अपने मधुर कंठों से देवी गीतों पर अद्भुत प्रस्तुतियां देकर अंतरराष्ट्रीय देवी जागरण के कार्यक्रम को सफल बनाया।

    अंत में संचालन कर रहे हैं विनय शर्मा दीप एवं संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा मिंटू ने सभी उपस्थित साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया एवं नवरात्रि विशेष जागरण में उपस्थिति हेतु सम्मान पत्र देकर सभी को सम्मानित किया।