Jogira Sa Ra Ra : भायंदर में उत्तर भारतीयों द्वारा फगुआ गीतों और गुलाल के साथ खेली गई होली 

Jogira Sa Ra Ra : भायंदर में उत्तर भारतीयों द्वारा फगुआ गीतों और गुलाल के साथ खेली गई होली 

Jogira Sa Ra Ra : भायंदर में उत्तर भारतीयों द्वारा फगुआ गीतों और गुलाल के साथ खेली गई होली 

* संवाददाता

      भायंदर : होली के अवसर पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेसल पार्क स्थित पंडित लल्लन तिवारी के निवास प्रांगण में स्थानीय उत्तर भारतीय समाज द्वारा जमकर होली खेली गई। ढोलक की थाप पर फगुआ गीतों के संग जमकर गुलाल उड़ाए गए। हर कोई मस्ती में नजर आ रहा था। गर्मागर्म मुंबईया वडा, ठंडई,भजिया की सुंदर व्यवस्था रही। पंडित लल्लन तिवारी खुद आने वाले हर लोगों के माथे पर अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। होली गीत के साथ ठंडाई के नशे ने उपस्थित लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

    इस अवसर पर पंडित उमाशंकर तिवारी, पुरुषोत्तम पांडे, प्रभाकर मिश्र, एड आरजे मिश्र,एड राजकुमार  मिश्र, विजय मिश्रा, उपेंद्र सिंह, माता कृपाल उपाध्याय, आनंद पाठक, उपेंद्र पांडे, अभयराज चौबे, त्रिभुवन दुबे ,दिनेश दुबे, श्रीकांत उपाध्याय, मनोज मिश्रा, अदालत पांडे ,हरिओम पांडे, डॉ. त्रैलोक्यमणि त्रिपाठी, शास्त्रीजी लंदन वाले, संतोष मिश्रा , प्रो. अनिल पांडे तथा प्रो. त्रिभुवन पाठक समेत अनेक प्रतिष्ठित उत्तर भारतीय उपस्थित रहे।