अन्तरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर महिला उन्नति संस्था द्वारा नोएडा में विचार गोष्ठी का आयोजन 

अन्तरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर महिला उन्नति संस्था द्वारा नोएडा में विचार गोष्ठी का आयोजन 

  अन्तरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर महिला उन्नति संस्था द्वारा नोएडा में विचार गोष्ठी का आयोजन 

* संवाददाता

      नोएडा : आज अन्तरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर महिला उन्नति संस्था द्वारा नोएडा सैक्टर 44 स्थित कार्तिक कुंज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
    विचार गोष्ठी मे महिलाओं के साथ होती हिंसा पर चिंता जताते हुए संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने कहा कि देश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं, जिसमें सर्वाधिक अपराध घरेलू हिंसा -दहेज उत्पीड़न और उत्पीड़न की घटनाएं हैं जो महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की राह मे एक बड़ा रोड़ा है।  

      जिलाध्यक्ष रेनूबाला शर्मा ने कहा कि जब तक महिलाओं का सम्मान नहीं होगा कोई भी राष्ट्र समाज या परिवार तरक्की नहीं कर सकता ।इसके लिए जरूरी है महिलाओं को समान अवसर दिये जायें। 

  वहीं जिला प्रभारी रेनू त्यागी ने महिला सशक्तिकरण के लिए संगठन द्वारा किये जा रहे प्रयासों को और ज्यादा व्यापक बनाने का सुझाव दिया । जिससे महिलाओं को उनके साथ होने वाली किसी भी हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक किया जा सके ।
     गोष्ठी में प्रदेश महासचिव डा. ओमवीर बघेल, पूजा अवाना,  कविता शर्मा, मंजू शर्मा, समाजसेविका और लेखिका कविता सिंह (अध्यक्ष - नोएडा महानगर,महिला उन्नति संस्था ) के अलावा मीना गौतम, उमा जायसवाल, माधुरी, रेहाना अल्वी  और साधना आदि सदस्यों ने अपने विचार रखे।