अंतरराष्ट्रीय सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद का श्रावणी उपाकर्म 11 को

अंतरराष्ट्रीय सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद का श्रावणी उपाकर्म 11 को

अंतरराष्ट्रीय सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद  का श्रावणी उपाकर्म 11 को

  * अमित मिश्रा

    बोरीवली :  ब्राह्मण समाज की प्रख्यात संस्था "अंतरराष्ट्रीय सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद् "  द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षा बंधन के पवित्र त्योहार के अवसर पर श्रावणी उपाकर्म जनेऊ परिवर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

      संस्था के अध्यक्ष प्रमुख सरयू सेवक और प्रख्यात सर्जन डॉक्टर आर. के. चौबे ने संस्था से जुड़े सभी ब्राह्मण बंधुओं से अपील की है कि दिनांक 11 अगस्त को प्रातः 8 बजे बोरीवली (पूर्व) में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (नेशनल पार्क ) के गेट पर  उपस्थित रहें।  आयोजन स्थल तक अंदर जाने के लिए  संस्था द्वारा वाहन आदि  की व्यवस्था की गयी है।

    इस संदर्भ में किसी भी तरह की पूछताछ या जानकारी के लिए डॉ. आर. के. चौबे (प्रमुख सरयू सेवक) अथवा डॉ. राधेश्याम तिवारी (सरयू महासचिव) से संपर्क किया जा सकता है।