अरावली अग्रवाल समाज का दीपावली स्नेह सम्मेलन संपन्न

अरावली अग्रवाल समाज का दीपावली स्नेह सम्मेलन संपन्न

 अरावली अग्रवाल समाज का दीपावली स्नेह सम्मेलन संपन्न

* संवाददाता


         भाईंदर : अरावली अग्रवाल समाज संघ, मुंबई का दीपावली स्नेह सम्मेलन संपन्न भाईंदर पश्चिम में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में दिनेश बिंदल,  नटवरलाल अग्रवाल, श्यामलाल  अग्रवाल तथा अरावली अग्रवाल समाज के  सैकड़ों गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

    संस्था के अध्यक्ष किशोर बंसल ने बताया हाल ही में गायों में फैली 'लंपी' बीमारी के लिए अरावली अग्रवाल समाज ने बहुत अच्छा काम किया है। लंपी बीमारी में अच्छा काम करने के लिये छावनी (राजस्थान) के दिनेश बिंदल का सम्मान किया गया। 
     इसी कार्यक्रम में महिला और युवा समिति की घोषणा हुई और भूतपूर्व अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया।
     कार्यक्रम के आयोजन में नटवरलाल अग्रवाल, दुर्गाप्रसाद अग्रवाल तथा सुभाषचंद्र अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।