अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिला उन्नति संस्था का जागरूकता अभियान

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिला उन्नति संस्था का जागरूकता अभियान

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिला उन्नति संस्था का जागरूकता अभियान
_  महिला सशक्तिकरण को नया आयाम दे रही महिलाओं को दिया गया "नारी शक्ति सम्मान"


* संवाददाता

     नोएडा : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध संस्था महिला उन्नति संस्था ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। महिला उत्थान को समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था की मीडिया प्रभारी बंदना झा ने बताया कि संस्था द्वारा 17 मार्च 2023 तक चलने वाले सम्मान एवम जागरूकता कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।

    इस अवसर पर संगठन की जनपद गौतमबुद्धनगर ईकाई द्वारा विभिन्न क्षेत्रों मे शानदार कार्य कर महिला सशक्तिकरण को नया आयाम दे रही महिलाओं को "नारी शक्ति सम्मान" देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद गौतम बुद्ध नगर की  जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने की। इस कार्यक्रम के तहत नोएडा इकाई ने बिहार महिला मंच की लक्ष्मी सिंह, जागृति लीला फाउंडेशन की कुसुम जोशी भटनागर, समाजसेवी रमा पंत , दीदी की रसोई की ऋतु सिन्हा, सीमा रावत, डॉक्टर जिया भाटिया, रितु रेनवाल आदि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया ।

   इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती ममता सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं है । महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। प्रत्येक क्षेत्र में देश या विदेश में ये महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

   संस्था की गौतमबुद्धनगर शाखा अध्यक्षा श्रीमती रेणु बाला शर्मा ने कहा कि संस्था के  सभी सदस्यों ने मिलकर यह संकल्प लिया है कि हम हमेशा महिलाओं के हित में कार्य करेंगे।  

   इस कार्यक्रम में संस्था की जिला प्रभारी रेनू त्यागी, नोएडा महानगर अध्यक्ष कविता सिंह, नोएडा देहात अध्यक्ष पूजा अवाना, प्रियंका, पारुल, उमा जयसवाल, कुसुम पथारिया,मीणा गौतम, रेहाना अल्वी, मंजू शर्मा, रेखा शर्मा तथा बीना अवाना आदि उपस्थित थे।