एडवोकेट सतीश उपाध्याय कांग्रेस में हुए शामिल ...

एडवोकेट सतीश उपाध्याय कांग्रेस में हुए शामिल ...

एडवोकेट सतीश उपाध्याय कांग्रेस में हुए शामिल ...

* संवाददाता

       जौनपुर :  मल्हनी विधानसभा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके युवा समाजसेवी एडवोकेट सतीश उपाध्याय सोमवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सिकरारा ब्लाक के जमुआ गांव निवासी एडवोकेट उपाध्याय ने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. राकेश उपाध्याय की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए।

   इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम घर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और कांग्रेस की नीतियों से उन्हें अवगत कराएंगे।

    इस अवसर पर हरिलाल यादव संतोष मिश्रा, शशिभूषण मिश्र, विनय शुक्ला, कमलेश दुबे ,रमेश दुबे, राजमणि उपाध्याय तथा रमेश उपाध्याय समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।