' गामखारू ' की पांचवी वर्षगांठ पर आसाम की संस्कृति के दर्शन....

 ' गामखारू ' की पांचवी वर्षगांठ पर आसाम की संस्कृति के दर्शन....

 ' गामखारू ' की पांचवी वर्षगांठ पर आसाम की संस्कृति के दर्शन....

* संवाददाता

         मुंबई :  आसाम की महिलाओं के लिए मुंबई में काम करने वाली संस्था 'गामखारु' संगठन की पांचवी वर्षगांठ को धूमधाम से संपन्न हुई।

      इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व नगरसेविका तेजस्वी घोसालकर तथा शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर तथा जुतिका महंता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

    कार्यक्रम का संचालन श्रीमयी सैकीया कर रहीं थी। श्रीमयी ने बताया कि कार्यक्रम में आसाम की संस्कृति और सभ्यता को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक नृत्य और संगीत का लोगों ने भरपूर लुफ्त उठाया। संस्था मुंबई में आसाम की जरूरतमंद महिलाओं की मदद और सेवा के लिए काम कर रही है।

    संस्था की अध्यक्षा प्रीति भागोवती ने बताया संस्था द्वारा दो कैंसर पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान किया गया है। संस्था में लगभग 3 दर्जन महिलाएं एक्टिव रूप में कार्यरत हैं।