ज़ी वन चैनल सैमसंग टीवी प्लस के ज़रिये जर्मनी, स्विज़रलैंड और ऑस्ट्रिया में टेलीविजन स्क्रीन पर वापस लौटा

ज़ी वन चैनल सैमसंग टीवी प्लस के ज़रिये जर्मनी, स्विज़रलैंड और ऑस्ट्रिया में टेलीविजन स्क्रीन पर वापस लौटा

ज़ी वन चैनल सैमसंग टीवी प्लस के ज़रिये जर्मनी, स्विज़रलैंड और ऑस्ट्रिया में टेलीविजन स्क्रीन पर वापस लौटा

* रिपोर्टर

      मुंबई, 21 सितंबर : बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन सामग्री (कंटेंट) की मांग के अनुरूप, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ेडईईएल) ने ज़ी वन को री-लॉन्च करने की घोषणा की, जो सैमसंग टीवी प्लस के साथ एक अभूतपूर्व भागीदारी के ज़रिये जर्मन दर्शकों के लिए विशिष्ट रूप से तैयार किया गया बॉलीवुड-केंद्रित चैनल है। यह रणनीतिक कदम, सैमसंग टीवी प्लस पर चैनल के कंटेंट तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, यह दर्शकों को ढेरों बॉलीवुड फिल्मों (हज़ारों घंटे की) की पेशकश करता है, जिनमें हैप्पी न्यू ईयर,परदेस, रुस्तम, शमिताभ और कई अन्य फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, यह जर्मन भाषा में डब की गई बेहद सफल भारतीय टेलीविजन सीरीज़ भी पेशकश की जा रही है, जैसे जमाई राजा, कुंडली भाग्य,और जोधा अकबर ज़ी वन, एशिया में सिनेमा के मुख्य केंद्र: बॉलीवुड से उच्च गुणवत्ता वाला मनोरंजन प्रदान करने का वादा करता है।

   ज़ी वन का प्रीमियम कंटेंट, विशेष रूप से जर्मन बाज़ार के लिए अनुकूलित है। यह तेज़ चैनल शाहरुख खान, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे बॉलीवुड सुपरस्टारों द्वारा अभिनीत फिल्मों और सीरीज़ का एक बेहद व्यवस्थित मिश्रण प्रसारित करेगा। ये फ़िल्में रोमांस, कॉमेडी, एक्शन सहित सभी शैलियों के अनुरूप होंगी।

   पुनीत मिश्रा, अध्यक्ष–कंटेंट एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने कहा,"जर्मनी, स्विज़रलैंड और ऑस्ट्रिया में अपने दर्शकों के लिए, एक समृद्ध भारतीय मनोरंजन अनुभव प्रदान करने के लिए सैमसंग टीवी प्लस के साथ सहयोग कर हमें खुशी हो रही है। एक वैश्विक कंटेंट कंपनी के रूप में, ज़ी 190 से अधिक देशों में मौजूद है, जो दुनिया भर में एक अरब से अधिक दर्शकों का मनोरंजन करती है। इस साझेदारी के साथ, हम दुनिया भर में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी और अग्रणी कंटेंट बाजारों में से एक की सेवा में एक्स्ट्राऑर्डिनरी टुगेदर (साथ मिलकर असाधारण की पेशकश) के लिए खुद को प्रतिबद्ध कर रहे हैं।”

     अशोक नंबूदिरी, मुख्य व्यवसाय अधिकारी-अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने कहा,"ज़ी वन मात्र एक चैनल नहीं है - यह एक सांस्कृतिक पुल है जो जर्मनी, स्विज़रलैंड और ऑस्ट्रिया में दर्शकों को बॉलीवुड की जीवंत दुनिया से जोड़ता है। हमारा लक्ष्य है, कहानी कहने की शाश्वत सार्वभौमिक भाषा का सम्मान करते हुए, वास्तविक और दिलकश दृश्य अनुभव प्रदान करना, जो सीमाओं की बाधाओं से परे जाए। सैमसंग टीवी प्लस के साथ साझेदारी, न केवल भारतीय भाषाओं में चैनलों और प्रोग्रामिंग के साथ दक्षिण एशियाई प्रवासियों को बल्कि उनकी मूल भाषाओं में व्यापक अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को भी सेवा प्रदान करने के हमारे दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।”

   बेनेडिक्ट फ्रे, कंट्री लीड डीएसीएच, सैमसंग टीवी प्लस कहते हैं, "हमें जर्मनी, स्विज़रलैंड और ऑस्ट्रिया में सैमसंग टीवी प्लस में ज़ी वन को जोड़कर खुशी हो रही है। यह एक रोमांचक क्षण है क्योंकि हम डीएसीएच क्षेत्र की सेवा में कई घंटों का बॉलीवुड-केंद्रित कंटेंट ला रहे हैं। हम बॉलीवुड की जीवंत दुनिया को भारतीय भाषाओं में नए और मौजूदा दर्शकों के सामने लाने के लिए तत्पर हैं।''