जिवो इंटरनेशनल वुमेंस ऑर्गनाइजेशन का अनोखा और विशाल "जिवो बाज़ार" : भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न

जिवो इंटरनेशनल वुमेंस ऑर्गनाइजेशन का अनोखा और विशाल "जिवो बाज़ार" : भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न

जिवो इंटरनेशनल वुमेंस ऑर्गनाइजेशन का अनोखा और विशाल "जिवो बाज़ार" : भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न

_ कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ और नील नितिन मुकेश सहित कई हस्तियाँ रहीं उपस्थित

* अमित मिश्रा

      मुंबई :  जिवो इंटरनेशनल वुमेन ऑर्गनाइजेशन (साऊथ मुंबई) द्वारा
दक्षिण मुंबई में  नाना चौक स्थित ज्योति स्टूडियो के अवसर हॉल मे विदुषी आर्या श्री मयणाश्री जी महाराज साहब की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से जिवो बाज़ार की भव्य शुरुवात की गई। इस अनोखे और विशाल बाजार का महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिवो की अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी और प्रख्यात साहित्यकार डॉक्टर मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा , फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ,नील नितिन मुकेश तथा अभिनेता गौरव प्रतीक की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य तथा आकर्षक बना दिया।

    संस्था की अध्यक्षा डॉ.मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा के अनुसार महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के उददेश्य से इस जिवो बाज़ार का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अध्यक्ष डॉक्टर मंजू बेन लोढ़ा ने दीप प्रज्वलित क़र इसका शुभारम्भ किया, इस दौरान उनके साथ संस्था की सभी महिला कार्यकारिणी सदस्य साथ रहीं।

    कार्यक्रम में डॉक्टर मंजू लोढ़ा द्वारा लिखित पुस्तक भारत भाग्य विधाता (अंग्रेजी वर्जन)  का विमोचन सिने अभिनेता जैकी श्राफ, नील नितिन मुकेश व गौतम प्रतीक के हाथों हुआ। आयोजन के दौरान दिव्यांगों को व्हील चेयर भी वितरित की गई, जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे।

  जिवो इंटरनेशनल वुमेंस ऑर्गनाइजेशन की ओर से लगाए गए इस प्री दीपावली बाजार में अलग-अलग व्यवसाय के स्टॉल लगाए गए थे, जिसका अवलोकन केबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, सिने अभिनेता जैकी श्राफ,नील नितिन मुकेश,गौतम प्रतीक,रुक्मिणी नील मुकेश, अनुजा झवेरी, मालती जैन, अर्चना नवलकर तथा आनंद जैन ने किया और आयोजन में उत्साह से शिरकत क़रते हुए इसे सफल बनाया। जिवो अध्यक्ष डॉ.मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने अंत में सभी अतिथियों व मेहमानों का आभार प्रकट किया ।

    कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्षा डॉ.मंजू लोढ़ा के साथ मंत्री इंदिरा खीमेसरा,कोषाध्यक्ष उषा मुनोत, संगीता कोठारी, रेखा शाह, अनीता पुनमिया, प्रेमलता लालवाणी, मंजू सुराणा, चंद्राश्री जैन, खुश्बू जैन, वीणा कोठारी,चंदा चोपड़ा, सीमा जैन, मंजू भीमाणी, देवीना, लुबधा पोरवाल , ममता सुराणा समेत समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने उल्लेखनीय योगदान दिया।