ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच से बही कविता की रसधार

ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच से बही कविता की रसधार

ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच से बही कविता की रसधार

* संवाददाता

       मुंबई : ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच और महिला काव्य मंच के संयुक्त तत्वाधान में ,लोढ़ा कोस्टेरिया के प्रांगण में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञान गंगोत्री मंच की संस्थापक और महिला काव्य मंच की मुंबई संरक्षक डॉ. मंजू लोढ़ा ने की।

  इस अवसर पर उपस्थित सुनीता मंडेरिया, हीना शाह, मंजू कोठारी, चंदा चोपड़ा समेत अनेक महिलाओं ने नव वर्ष पर नव संकल्प से जुड़ी कविताओं का वाचन किया।

  कार्यक्रम के अंत में डॉ. मंजू लोढ़ा ने काव्य गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद दिया।