भाजपा द्वारा मीरा रोड में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का उत्सव

भाजपा द्वारा मीरा रोड में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का उत्सव

भाजपा द्वारा मीरा रोड में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का उत्सव

_तिल गुड़ और लाई वितरण के साथ हुआ अद्भुत स्नेह सम्मेलन

* संवाददाता

          मीरा रोड : भाजपा, उत्तर भारतीय मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह के सौजन्य से मीरा रोड के पूनम गार्डेन में उत्तर भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रमुख पर्व मकर संक्रांति उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में उभामो के प्रदेशाध्यक्ष संजय पाण्डेय , एड. अखिलेश चौबे ,जिलाध्यक्ष एड. रवि व्यास , पंकज पाण्डेय , उत्तर भारतीय समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति पंडित लल्लन तिवारी , राजेश सिंह , देवीप्रसाद उपाध्याय , समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, अजय राजपूत , अनिल भोसले , पूर्व नगरसेवक विजय राय, पूर्व  नगरसेविका नीला सोन्स तथा दौलत गजरे सहित अनेक पूर्व नगरसेवक ,कार्यकर्ता तथा हजारों की संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

   कार्यक्रम में इस पावन पर्व के महत्व को बताते हुए सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का समापन लाई ,तिलगुड व स्वादिष्ट खिचड़ी भोज से किया गया ।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में  सुरेश सिंह, कमलेश दुबे, गुड्डू तिवारी, गजानन चतुर्वेदी ,  रमाकांत सिंह,एड. डी के पाण्डेय, महेंद्र पाण्डेय, प्रममेश शुक्ल,  रेनू मल्लाह, विवेक उपाध्याय, प्रतिभा अनिल सिंह, उमेश सिंह, अनीता राय ,अजीत उपाध्याय, अनिल सिंह, प्रकाश राजपूत, राजकुमार सिंह ,नामवर कुमार समेत अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।