मुम्बई भाजपा अध्यक्ष ने किया नाला सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण

मुम्बई भाजपा अध्यक्ष ने किया नाला सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण

मुम्बई भाजपा अध्यक्ष ने किया नाला सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण

* संवाददाता

   सांताक्रुज: मानसून पूर्व नाला सफाई कार्यों की प्रगति देखने के लिए मुंबई भाजपा अध्यक्ष एड. आशीष शेलार ने इस इलाके का औचक निरीक्षण किया। मिलन सब-वे, जुहू तारा रोड, खीरा नगर जंक्शन, साईंबाबा रोड, एसएनडीटी नाला, वॉर्ड क्रमांक 98 में 17 वां रस्ता, 14 वां रस्ता, लकी जंक्शन, बांद्रा तीसरा, चौथा, छठां रस्ता तथा मधु पार्क इलाके के नालों का मुम्बई भाजपा अध्यक्ष ने निरीक्षण किया।

    उन्होंने बारिश के दिनों में जल जमाव ना हो तथा यातायात सुचारू रूप से जारी रहे इसके लिए वहां उपस्थित महानगपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।