कांदिवली वार्ड 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव की माताजी लखवंती देवी का निधन

कांदिवली वार्ड 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव की माताजी लखवंती देवी का निधन

कांदिवली वार्ड 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव की माताजी लखवंती देवी का निधन

* संवाददाता

      कांदिवली (मुंबई) : कांदिवली वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव की माता जी श्रीमती लखवंती देवी यादव ( 75 )  का कल देर रात आकस्मिक निधन हो गया। वह बहुत दयालु स्वभाव की धर्मशील महिला थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही कमलेश यादव के रिश्तेदारों, मित्रों और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

   श्रीमती लखवंती देवी के निधन पर उत्तर मुम्बई के सांसद गोपाल शेट्टी, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार, उत्तर मुम्बई भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, उद्योगपति राम नगीना यादव, प्रतिभा गिरकर, पूर्व नगरसेविका सुनीता यादव, लीना दहेलकर, मंडल अध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े, डॉ. किशोर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार-लेखक अमित मिश्रा, डॉ. द्रिगेश यादव, पूर्व नगरसेविका मीरा यादव, समाजसेवी डॉ. शैलेश यादव, मानिक चंद यादव, भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह, राधेश्याम मंडल , दिनेश सिंह, गोपाल झा, अरुण यादव , चुन्नीलाल चौहान, मुकेश चौधरी , साहेबलाल पासी , सर्वजीत गुप्ता, परमेश्वर कुर्मी, पारुल त्यागी, शोभित विश्वकर्मा, वीरेंद्र पाल ,प्रिंस ठाकुर, सुनील यादव,भोला यादव, गोविंद  यादव,सुशांत यादव, राजेश यादव, दिनेश यादव तथा अखिलेश यादव आदि ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत की पवित्र आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

      कमलेश यादव परिवार के अनुसार दिवंगत श्रीमती लखवंती देवी यादव को श्रद्धाजंलि देने के लिए 23 दिसंबर ( शनिवार ) को शाम 5 से 7 बजे के बीच कांदिवली पश्चिम के भूराभाई हॉल में एक शोक-सभा का आयोजन किया गया है।
27 दिसंबर को बाल बनाना , 28 को शुद्धक और 31 दिसंबर को तेरहवीं का आयोजन निश्चित हुआ है।