सांसद गोपाल शेट्टी ने  किया अपनी सांसद निधि से नीलकंठ नगर में किए गए विभिन्न विकास कार्यों का  लोकार्पण

सांसद गोपाल शेट्टी ने  किया अपनी सांसद निधि से नीलकंठ नगर में किए गए विभिन्न विकास कार्यों का  लोकार्पण

सांसद गोपाल शेट्टी ने   किया अपनी सांसद निधि से नीलकंठ नगर में किए गए विभिन्न विकास कार्यों का  लोकार्पण ...

* संवाददाता

      कांदिवली ( मुंबई ) : आज कांदिवली के नीलकंठ नगर में  सांसद गोपाल गोपाल की निधि से निर्मित वनश्री हाउसिंग सोसाइटी तथा शिवसदन सोसाइटी परिसर में लादीकरण, सिवरेज , गैस पाइप लाइन तथा अन्य जन सुविधा वाले विकास कार्यों का  लोकार्पण हुआ।

     इस अवसर पर हुए लोकार्पण समारोह में उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

   लोकार्पण समारोह में सांसद गोपाल शेट्टी के साथ चारकोप भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा पूर्व नगरसेवक दीपक उर्फ बाला तावड़े तथा वार्ड क्रमांक 31 के कार्यसम्राट और जुझारू पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव सहित कई अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।