प्रवासी भारतीय साहित्यकारों की अनूठी प्रस्तुति, वंदे भारत

प्रवासी भारतीय साहित्यकारों की अनूठी प्रस्तुति, वंदे भारत

प्रवासी भारतीय साहित्यकारों की अनूठी प्रस्तुति, वंदे भारत

* संवाददाता

      मुंबई : साहित्य एवं सामाजिक संस्था काव्यांजलि "एक अनूठा आरंभ" (विश्व मंच) आगामी 16 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 के मध्य विश्व भर से सुप्रसिद्ध प्रवासी भारतीय साहित्यकारों की उपस्थिति में राष्ट्र के यशोगान के लिए एक अद्भुत एकल लाइव कार्यक्रम श्रृंखला (वंदे भारत) का आयोजन करने जा रही है। आयोजक संस्था के संस्थापक कवि दीपक शुक्ल ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को बताया कि इस आयोजन के पीछे सहभागी संस्था के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अशोक निर्दोष, अध्यक्ष अंजनी कुमार द्विवेदी एवं सह संस्थापक सुरेश फौजदार जिगर की अहम भूमिका है। संयोजक अशोक निर्दोष ने कई देशों से उत्कृष्ट प्रवासी भारतीय साहित्यकारों को  " वंदे भारत " साहित्यिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम फेसबुक पर लाइव किया जाएगा।