Budget 2023 गतिशील और प्रगतिशील महाराष्ट्र की झलक –एड. रवि व्यास

Budget 2023 गतिशील और प्रगतिशील महाराष्ट्र की झलक –एड. रवि व्यास

Budget 2023 गतिशील और प्रगतिशील महाराष्ट्र की झलक –एड. रवि व्यास

*  संवाददाता

          भायंदर : महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को राज्य की भाजपा शिवसेना सरकार का वार्षिक आम बजट वर्ष 2023 –24  पेश किया गया। बजट में आने वाले दिनों में गतिशील और प्रगतिशील महाराष्ट्र की झलक देखने को मिली. इस बजट का स्वागत और अभिनंदन करते हूए मीरा भायंदर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष एड रवि व्यास ने इसे आम जनमानस का बजट बताया. उनके मुताबिक राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बजट के जरिये महाराष्ट्र मे आने वाले दिनों मे होने वाले विकास कार्यों का पूरा रोड मैप पेश किया है।  साथ ही किसान, महिला,आदिवासी, पिछड़े  वर्ग, ओबीसी सहित सभी वर्ग को न्याय देने की का सफल प्रयास किया गया है। पंचामृत ध्येय पर आयोजित इस बजट मे एक रुपये में फसल बीमा योजना,नमो शेतकरी महासामान निधि योजना के तहत राज्य के किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाने का लक्ष्य है.वही महाराष्ट्र की संस्कृति और महापुरुषों को भी पूरा सम्मान दिया गया है.

  भाजपा जिला अध्यक्ष एड. रवि व्यास ने इसे विकासशील और प्रगतिशील राज्य का बजट बताया और डबल इंजन सरकार के कामों का ही परिणाम बताया और इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया।