सांसद गोपाल शेट्टी की उपस्थिति में बोरीवली में फिल्म " द केरला स्टोरी " का महिलाओं के लिए मुफ्त शो आयोजित हुआ

सांसद गोपाल शेट्टी की उपस्थिति में बोरीवली में फिल्म " द केरला स्टोरी " का महिलाओं के लिए मुफ्त शो आयोजित हुआ

सांसद गोपाल शेट्टी की उपस्थिति मेंबोरीवली में फिल्म " द केरला स्टोरी " का महिलाओं के लिए मुफ्त शो आयोजित हुआ


* अमित मिश्रा


     बोरीवली : भारतीय जनता पार्टी दहिसर विधानसभा की कार्यसम्राट विधायक मनीषाताई चौधरी ने जन जागृति के उद्देश्य के लिए फिल्म " द केरला स्टोरी " के मुफ्त शो का आयोजन किया।

   मैक्सस मॉल (बोरिवली ) में आयोजित इस स्पेश्यल शो को देखने के लिए बोरीवली तथा दहिसर विधानसभा की निवासी सैकड़ों  महिलायें पहुंचीं।

     दिल को झकझोरने वाली इस फिल्म को देखने के बाद सभी दर्शक महिलाओं ने एक बेहतरीन फिल्म दिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और विधायक मनीषा ताई  चौधरी का आभार माना। 

    इस अवसर पर उत्तर मुंबई के सांसद  गोपाल शेट्टी ने इस फिल्म को देखने की नितांत आवश्यकता और लोगों में जनजागृति फैलाने के महत्व पर दर्शक महिलाओं को संबोधित किया।

  इस विशेष शो में सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक मनीषा ताई चौधरी, श्रीकांत पाण्डे, मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा, पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल,मुंबई भाजपा प्रसिद्धि प्रमुख नीला बेन सोनी, योगिता पाटिल और महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवम् दर्शक उपस्थित थे।