भाजपा उपाध्यक्ष  कृपाशंकर सिंह के निवास पर दिव्य गणेशमूर्ति की स्थापना

भाजपा उपाध्यक्ष  कृपाशंकर सिंह के निवास पर दिव्य गणेशमूर्ति की स्थापना

भाजपा उपाध्यक्ष  कृपाशंकर सिंह के निवास पर दिव्य गणेशमूर्ति की स्थापना

* संवाददाता

         मुंबई : विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के पाली हिल, बांद्रा पश्चिम स्थित आवास पर गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही पूरे घर में भक्ति का माहौल छा गया है। कृपाशंकर सिंह का पूरा परिवार सुबह शाम बाप्पा की आरती पूजा में लग गया है। कृपाशंकर सिंह के अलावा उनकी धर्म पत्नी मालती सिंह और बेटा संजय सिंह भी भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना में लगे हुए हैं।

      पहले दिन की आरती में कृपाशंकर पांडे, अखिलेश सिंह, जीतू यादव, विनय शुक्ला समेत अनेक गणमान्य शामिल रहे।गणपति बप्पा कृपाशंकर सिंह के घर पर 4 सितंबर तक विद्यमान रहेंगे। 4 सितंबर की शाम को पूरे धार्मिक विधि विधान के साथ बिल्डिंग के टेरेस पर ही मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान राजनीति, समाज, धर्म, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़ी अनेक हस्तियों का उनके घर पर गणेश दर्शन के लिए आना जारी रहेगा।

       इस क्रम में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के बांद्रा पश्चिम स्थित आवास पर स्थापित गणपति बप्पा का दर्शन करने के लिए देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी भी पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ हितेश सिंह भी उपस्थित रहे। कृपाशंकर सिंह और उनके पुत्र संजय सिंह ने राहुल तिवारी का स्वागत करते हुए उन्हें गणपति बप्पा के दर्शन कराए।