भारतीय जनभाषा की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

भारतीय जनभाषा की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

भारतीय जनभाषा की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

 

संवाददाता

       ठाणे : साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जन भाषा प्रचार समिति ठाणे की मासिक काव्य गोष्ठी शनिवार दिनांक मुन्ना बिष्ट कार्यालय सिडको बस स्टॉप ,ठाणे पश्चिम में उत्कृष्ट साहित्यकार, कलमकार एवं लेखक अवनीश कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संस्था के मीडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार श्रीधर मिश्रा एवं आनंद पांडे केवल उपस्थित थे।मंच का संचालन जनभाषा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने किया।

    काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कवयित्री आभा दवे एवं प्रभा शर्मा सागर के वाणी वंदना से हुआ । स्वागत गीत अनिल कुमार राही ने प्रस्तुत किया।

   मासिक काव्य गोष्ठी में उपस्थित महानगर के साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार टी. आर. खुराना,रमेश प्रताप सिंह,डॉ. प्रभा सागर, आभा दवे,डॉक्टर वफा सुल्तानपुरी, सुभाष चतुर्वेदी,सुशील शुक्ला नाचीज़,डॉक्टर वर्षा महेश, अनीता रवि,संस्था सचिव अनिल कुमार राही, त्रिलोचन सिंह अरोरा, वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही, प्रोफेसर अंजनी कुमार द्विवेदी,एडवोकेट राजीव कुमार मिश्रा, संजय द्विवेदी,ओमप्रकाश सिंह,शिव शंकर मिश्रा आदि ने अपनी उपस्थिति से संस्था को गौरवान्वित किया।

   अंत में संस्था सचिव अनिल कुमार राही ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया । राष्ट्रगीत के साथ काव्य गोष्ठी का समापन किया गया।