आगामी चुनाव को लेकर भाजपा ने ठाणे जिले में की समीक्षा बैठक ...

आगामी चुनाव को लेकर भाजपा ने ठाणे जिले में की समीक्षा बैठक ...

आगामी चुनाव को लेकर भाजपा ने ठाणे जिले में की समीक्षा बैठक ...

* संवाददाता

       ठाणे : भारतीय जनता पार्टी ठाणे लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में विजय को लेकर मंथन था। जिसमें जीत के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
    इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय संयोजक लोकसभा प्रभार विनोद तावड़े ,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष   विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश महासचिव माधवी ताई नाईक, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिरा-भाईंदर के प्रभारी जयप्रकाश ठाकुर उपस्थित रहे।

    इन वरिष्ठ नेताओं  ने भाजपा मिरा-भाईंदर जिलाध्यक्ष पद पर नव नियुक्त भाजपा नेता किशोर शर्मा को बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं दीं।
    इस समीक्षा बैठक में  ठाणे लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले सभी जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रमुखों की विशेष उपस्थिति  रही।